Movie prime

Train affected : राजस्थान में बड़ी संख्या ट्रेनें प्रभावित, जानिए कब, क्यों

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य: कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित
 

RNE Jaipur.

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मई माह में कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कई को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि कई रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से चलाया जाएगा और कुछ का कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव भी नहीं रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के कारण 2 मई से 15 मई 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों में रेल संचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (3, 4, 5, 8, 12, 13, 14 मई) – 7 ट्रिप

14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (2, 3, 4, 7, 11, 12, 13 मई) – 7 ट्रिप

79601 अजमेर-गंगापुर सिटी – 12 मई

79602 गंगापुर सिटी-अजमेर – 12 मई

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें 

कई प्रमुख ट्रेनें अपने पूरे मार्ग के बजाय सीमित स्टेशनों तक ही संचालित होंगी, जिनमें प्रमुख हैं :
12195/12196 आगरा फोर्ट-अजमेर (खातीपुरा तक)

12015/12016 नई दिल्ली-दौराई शताब्दी (खातीपुरा तक)

12181/12182 जबलपुर-अजमेर (जयपुर तक)

12467/12468 जैसलमेर-जयपुर (फुलेरा तक)

12991/12992 उदयपुर सिटी-जयपुर (अजमेर तक)

12414/12413 जम्मूतवी-अजमेर (खातीपुरा तक)

22175/22176 नागपुर-जयपुर, 20951/20952 ओखा-जयपुर सहित कई अन्य ट्रेनें।


मार्ग परिवर्तित ट्रेनें

तकनीकी कार्य के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनें रींगस-रेवाड़ी-फुलेरा या अन्य वैकल्पिक मार्गों से चलेंगी। इनमें प्रमुख हैं –

12215 दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस

15013/15014 जैसलमेर-काठगोदाम

17019 हिसार-हैदराबाद

19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर

20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय

22674 मन्नारगुडी-जोधपुर

12495 बीकानेर-कोलकाता

12983 अजमेर-चंडीगढ़ सहित कुल 23 ट्रेनें।

देरी से चलेंगी कुछ ट्रेनें

14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी – 2 घंटे देरी

12988 अजमेर-सियालदह – 1 घंटे देरी

14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी – 3 घंटे देरी

19711 जयपुर-भोपाल – 2 घंटे देरी

12465 इंदौर-जोधपुर – 3 घंटे देरी


कनकपुरा स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव

11 व 12 मई को कुछ ट्रेनों का कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा, जिनमें भोपाल-जोधपुर, जयपुर-जैसलमेर, जयपुर-भोपाल, जयपुर-फुलेरा और जयपुर-सूरतगढ़ सहित कई ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें।

FROM AROUND THE WEB