Movie prime

Train Canceled : राजस्थान, हरियाणा के यात्री ध्यान दे, रेलवे ने आठ ट्रेनों को किया रद 

जस्थान के चुरू-सादुलपुर रेलखंड के अस्लु ,दूधवाखारा एवं सिरसला स्टेशनों पर सब-वे निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए इस रुट से निकलने वाली हरियाणा के आठ ट्रेनों को 
 

अगर आप हरियाणा से राजस्थान के लिए यात्रा करना चाहते है तो यह खबर आपके लिए है। रेलवे विभाग ने हरियाणा से राजस्थान के बीच में चलने वाली आठ ट्रेनों को रद कर दिया है। ऐसे में रेलवे विभाग द्वारा आठ दिन के लिए ट्रेनों को रद किया गया है। अगर इस दौरान यात्रा करनी है तो पहले रेलवे के ऐप पर इसकी जांच कर रहे है।

आपको बता दे कि राजस्थान के चुरू-सादुलपुर रेलखंड के अस्लु ,दूधवाखारा एवं सिरसला स्टेशनों पर सब-वे निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए इस रुट से निकलने वाली हरियाणा के आठ ट्रेनों को  के चलते हरियाणा से राजस्थान के बीच दौड़ने वाली 8 ट्रेन 17 से 24 नवंबर के बीच रद्द रहेंगी। ​​​​​​उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार सब-वे निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके कारण हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी व फतेहाबाद के यात्रियों को दिक्कत आएगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 14897, बीकानेर -हिसार रेलसेवा जो 17 नवंबर 24 नवंबर तक (8 दिन), 3 से 10 दिसंबर तक ( 8 दिन) एवं 19 से 24 दिसंबर तक ( 6 दिन) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा रतनगढ़ -हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन), 4 से 11 दिसंबर तक ( 8 दिन) एवं 20 से 25 दिसंबर तक ( 06 दिन) हिसार के स्थान पर रतनगढ से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा हिसार- रतनगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो 17 नवंबर 24 नवंबर तक (8 दिन), 3 से 10 दिसंबर तक ( 8 दिन) एवं 19 से 24 दिसंबर तक ( 6 दिन) लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा हिसार - चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन), 4 से 11 दिसंबर तक ( 8 दिन) एवं 20 से 25 दिसंबर तक ( 06 दिन)चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 54789, रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा जो 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 4 से 11 दिसंबर तक ( 08 दिन) रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा सादुलपुर - बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 4 से 11 दिसंबर तक ( 08 दिन) बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा बीकानेर- सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 3 से 10 दिसंबर तक ( 08 दिन) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा 18 नवंबर 25 नवंबर तक (8 दिन) एवं 4 से 11 दिसंबर तक ( 08 दिन) हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी । अर्थात यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

FROM AROUND THE WEB