train canceled : राजस्थान के यात्री कृप्या ध्यान दे, रेलवे ने इन ट्रेनों को आंशिक रूप से किया रद
राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण समाचार है। रेलवे विभाग की तरफ से कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया है। ऐसे में यात्रा करने से पहले रेलवे ऐप पर ट्रेनों से संबंधित पूरी अपडेट ले ले। उत्तर-पश्चिम रेलवे की ओर से अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर मावल व श्री अमीरगढ़ स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 812 पर तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। यह जानकारी उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने दी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 6 फरवरी को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह आबूरोड तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा आबूरोड-साबरमती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 7 फरवरी को साबरमती के स्थान पर आबूरोड से संचालित होगी। यह रेलसेवा साबरमती- आबूरोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 14707. हनुमानगढ़-दादर रेलसेवा दिनांक 6 फरवरी को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह मार्ग में जोधपुर-आबूरोड के मध्य 1 घंटा रेगुलेट रहेगी।
रीशैड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 12462, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 6 फरवरी को साबरमती से अपने निर्धारित से 1 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर रेलसेवा दिनांक 6 फरवरी को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 5 फरवरी को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित से 3 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 09084, भगत की कोठी-मुम्बई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 6 फरवरी को भगत की कोठी से अपने निर्धारित से 3 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

