Movie prime

Train Extension : बीकानेर-काचीगुडा तक चलने वाली ट्रेन के रुट का किया विस्तार, यात्रियों को मिलेगी राहत 

रेलवे विभाग द्वारा राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। बीकानेर-काचीगुडा तक चलने वाली सप्ताहिक ट्रेन के रुट में विस्तार किया गया है
 

रेलवे विभाग द्वारा राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। बीकानेर-काचीगुडा तक चलने वाली सप्ताहिक ट्रेन के रुट में विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन काचीगुडा से बीकानेर तक नहीं बल्कि आगे श्रीगंगानगर तक चलेगी। इससे हजारों यात्रियों को फायदा मिलने वाला है। 

काचीगुडा-श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 मार्च से 4 जुलाई तक काचीगुडा से शनिवार रात 10 बजे स्वाना होकर सोमवार रात 9:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। श्रीगंगानगर-काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 मार्च से 7 जुलाई तक श्रीगंगानगर से मंगलवार सुबह 6:55 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 7:15 बजे काचीगुडा पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई

रेलवे ने तीन जोड़ी ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल जयपुर व भिवानी से 15 जुलाई तक चलेगी। रेवाड़ी-रींगस रेवाड़ी स्पेशल रेवाडी से 28 जून तक तक व रींगस से 29 जून तक व दूसरी रेवाड़ी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेवाडी व रींगस से 29 जून तक संचालित होगी।

भावनगर टर्मिनस ट्रेन एक जून तक रद्द रहेगी 

जम्मू मंडल पर तकनीकी समस्या के कारण पूर्व में रद्द व आंशिक रद्द ट्रेनों के संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है। भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन ट्रेन 31 मई तक व शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस ट्रेन 1 जून तक रह रहेगी। साबरमती-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा ट्रेन 31 मई तक अमृतसर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा के मध्य आंशिक रद्द रहेंगी।
 

FROM AROUND THE WEB