यात्रीगण ध्यान दे! राजस्थान से हरियाणा, दिल्ली, यूपी जाने वाली यह ट्रेन रहेगी रद
Train Canceled : राजस्थान से हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में जाने वाली ट्रेन प्रभावित रहने वाली है। हालांकि इन ट्रेनों को आशंकि रूप से रद किया जाएगा, लेकिन इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी होने वाली है। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जोधपुर-फुलेरा रेलखण्ड पर स्थित मेड़ता रोड स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 100 पर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) के निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है।
इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, उपरोक्त कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई ट्रेने प्रभावित होंगी। जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस, जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस और जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस सहित कुल चार ट्रेने 24 व 25 मई रद्द रहेंगी।
आंशिक रद्द ट्रेनें
जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस, जोधपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस, अबोहर जोधपुर एक्सप्रेस, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस और दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस जैसी 5 ट्रेने 23 व 24 मई को आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेगी ट्रेनें
इसी हनुमानगढ़-दादर प्रकार, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस, बाडमेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, एक्सप्रेस, ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस, दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस और बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस ट्रेने 23 व 24 मई को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

