Bikaner Division : बीकानेर मंडल के इस रेल लाइन के दोहरीकरण के चलते 25 फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियों के रूट डायवर्ट
बीकानेर मंडल के भिवानी-रोहतक रेलखंड के मध्य कलां डोभाली-लाहली-कलानौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कर्फ्यू के अंतर्गत ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य किया जा रहा
रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के भिवानी-रोहतक रेलखंड के मध्य कलां डोभाली-लाहली-कलानौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कर्फ्यू के अंतर्गत ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
इसमें रद्द रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 54016, भिवानी-रोहतक, गाड़ी संख्या 54013, रोहतक-भिवानी, गाड़ी संख्या 54018, भिवानी-रोहतक, गाड़ी संख्या 54015, रोहतक-भिवानी, गाड़ी संख्या 54014, भिवानी-रोहतक, गाड़ी संख्या 54011, रोहतक-हांसी, गाड़ी संख्या 54012, हांसी-रोहतक, गाड़ी संख्या 54424, हिसार-नई दिल्ली व गाड़ी संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा 25 फरवरी तक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 54005, दिल्ली-भिवानी रेलसेवा जो 25 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रोहतक तक संचालित होगी।
ये गाड़ियां रहेंगी मार्ग परिवर्तित
गाड़ी संख्या 14731, दिल्ली-बठिंडा रेलसेवा जो 22 से 26 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रोहतक-जाखल-बठिंडा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जींद व जाखल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14732, बठिंडा-दिल्ली जो 22 से 25 फरवरी तक बठिंडा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बठिंडा-जाखल-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जाखल, जींद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्वार जो 23 फरवरी को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हिसार-हांसी-महम-डोभभाली -रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा जो 24 फरवरी को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रोहतक-डोभभाली-महम-हांसी-हिसार होकर संचालित रेलसेवा जाखल व जींद स्टेशनों पर ठहराव होगी।
परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशन पर ठहराव करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14620, फिरोजपुर- अगरतला रेलसेवा जो 23 फरवरी को फिरोजपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बठिंडा-जाखल-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह करेगी।
पूर्व में मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं जो अब रिस्टोर रहेगी
गाड़ी संख्या 14731/32 दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली रेलसेवा 13 फरवरी से 16 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
बाढड़ा गाड़ी संख्या 54424 हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा 15 फरवरी से 16 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार 15 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा 14 फरवरी को और गाड़ी संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्वार 16 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय सारणी अनुसार संचालित होगी।
पूर्व में रद्द रेलसेवाएं जो अब रिस्टोर रहेगी
गाड़ी संख्या 54011/12 रोहतक-हांसी-रोहतक रेलसेवा 14 फरवरी से 16 फरवरी तक अपने निर्धारित समय सारणी अनुसार संचालित रहेगी।
गाड़ी संख्या 54424/23, हिसार-नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा 14 फरवरी को अपने निर्धारित समय सारणी अनुसार संचालित रहेगी।

