RudraNewsExpress_Logo

ट्रेन के रैक समय पर नहीं पहुंचे, बीकानेर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन दो घंटे लेट
 

 

Rudra News Express Bikaner.

बीकानेर से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को आज रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद भी लंबा इंतजार करना होगा। वजह, लिंक रेक देरी से उपलब्ध होने के कारण बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा को दो घंटे रीशेड्यूल किया गया है। अब यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12456 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा 19 अक्टूबर 2026 को बीकानेर से निर्धारित समय शाम 4:45 बजे के स्थान पर शाम 6:45 बजे रवाना होगी।

रेलवे के अनुसार, लिंक रेक समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण यह बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना नए प्रस्थान समय के अनुसार बनाने की सलाह दी जाती है।

FROM AROUND THE WEB