Movie prime

Train Route Diverted : जयपुर मंडल की 18 ट्रेनों का रुट होगा डायवर्ट, वाया फुलेरा रींगस और रेवाड़ी होते हुए ट्रेनें की जाएंगी संचालित

उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के तहत कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी सुधार के लिए किए जाने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे प्रशासन की तरफ से मई माह में 18 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है
 

उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के तहत कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी सुधार के लिए किए जाने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे प्रशासन की तरफ से मई माह में 18 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होने बाली यह ट्रेनें 3 मई से 15 मई तक अलग-अलग तिथियों मैं वाया फुलेरा-रींगस-नारनौल रेवाड़ी होते हुए संचालित की जाएंगी।

मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि सुरक्षा और तकनीकी आधुनिकता के लिए कनकपुरा स्टेशन पर यह नॉन इंटरलॉकिंग से संबंधित कामकान प्रारंभहुआ है। इसके चलते लगभग 18 ट्रेनों का संचालन फुलेरा-रींगस-नारनौल रेवाड़ी होते हुए किया गया है। यह ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में इस सेक्शन से गुजरेंगी और रेवाड़ी स्टेशन पर इनका ठहराव भी दिया गया है।

इन ट्रेनों का रहेगा रूट डायवर्ट

गाड़ी संख्या 12215 दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस 12 मई को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होते संचालित होगी और रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 12 मई को फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी। इसका रींगस, नीमकाथाना, नारनौल व रेवाड़ी में ठहराव होगा।
गाड़ी 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस 3 से 7 मई के साथ 8, 12 और 14 मई को कुल 7 ट्रिप का संचालन रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा से होगा। नारनौल, नीमकाथाना व रेवाड़ी में ठहराव दिया गया है।
गाड़ी संख्या 15716 अजमेर-किशनगंज 12 मई को फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी और रींगस, नीमकाथाना, नारनौल व रेवाड़ी में ठहराव दिया है। - गाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर 8 मई को फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रूट से संचालित होगी तथा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल व रेवाड़ी में ठहराव किया गया है।
गाड़ी संख्या 19416 कटरा-साबरमती 5 व 12 मई को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा रूट से जाएगी और नारनौल व रेवाड़ी ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला 9 मई को
फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रूट से चलेगी तथा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल व रेवाड़ी स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी संख्या 20940 सुल्तानपुर-साबरमती एक्सप्रेस 13 मई को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा रूट से जाएगी और रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना में ठहराव होगा।
ट्रेन नंबर 14322 भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस 11 मई को और गाड़ी संख्या 12983 अजमेर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 12 मई को तय रूट की बजाय फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी से संचालित होगी व रींगस, नीमकाथाना, नारनौल व रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या में 14311 बरेली-भुज भी 12 मई रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा से जाएगी और रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना में ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 14662 जम्मू तवी-बाड़मेर 11 मई को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा रूट से चलकर रेवाड़ी, नारनौल व नीमकाथाना में ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस 11 मई को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी तथा नारनौल, नीमकाथाना व रेवाड़ी में ठहराव होगा।
ट्रेन नंबर 20939 साबरमती-सुल्तानपुर एक्सप्रेस 12 मई को फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी चलने के बाद रींगस, नीमकाथाना, नारनौल व रेवाड़ी मैं ठहराव करेगी।
19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस 11 को इसी रूट से आएगी तथा रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना में ठहराव करेगी।

FROM AROUND THE WEB