Train stop extended : राजस्थान में दो सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव को बढ़ाया, जयपुर व बांदीकुई में होगा ठहराव
रेलवे विभाग ने दो ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशनों पर ठहराव की अनुमति देकर राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इसमें एक ट्रेन राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठहराव होगा। जबकि दूसरी ट्रेन का ठहराव बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर होगा। इससे हजारों यात्रियों को फायदा मिलने वाला है। इसके अलावा राजस्थान में आने वाले पर्यटकों को फायदा मिलेगा।
जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बांदीकुई में होगा ठहराव
रेलवे विभाग ने यात्रियों की डिमांड पर जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का राजस्थान में ठहराव की संख्या को बढ़ाया है। रेलवे विभाग ने जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है। बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की लंबे समय से मांग की जा रही थी, क्योंकि बांदीकुई रेलवे स्टेशन का धार्मिक स्थलों के निकट है। इसके कारण देश के अलग-अलग राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु आते है।
रेलवे ने यात्री सुविधाओं के मद्देनजर जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बांदीकुई स्टेशन पर अस्थायी ठहराव शुरू कर दिया है। जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) बुधवार से और बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) ट्रेन वीरवार से आवाजाही के दौरान बांदीकुई स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव करेगी। इससे पूर्व हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) 15 फरवरी से और हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) ट्रेन 14 फरवरी से बांदीकुई स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव कर रही है।
लालकुआं-राजकोट के बीच स्पेशल ट्रेन, जयपुर में होगा ठहराव
रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में यात्रीभार की देखते हुए लालकुआं से राजकोट के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चार फेरे चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 5 से 27 अप्रैल तक संचालित होगी, जो लालकुआं से रविवार और राजकोट से सोमवार को रवाना होगी। वाया जयपुर चलने वाली यह ट्रेन फुलेरा, नावां सिटी, कुचामन और मकराना स्टेशनों पर भी ठहरेगी, जिससे शेखावाटी और मारवाड़ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

