यात्रीगण कृप्या ध्यान दे! जींद-दिल्ली रुट पर इस दिन बंद रहेगी ट्रेन
जींद से दिल्ली रुट पर सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण समाचार है। रेलवे विभाग की तरफ से जींद- दिल्ली रुट को ब्लाक करने का नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के तहत 28 फरवरी को जींद से दिल्ली रुट पर चलने वाली ट्रेन प्रभावित रहेगी। इसके कारण बीच में आने वाले जुलाना, रोहतक,बाहरदुरगढ़ के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
रेलवे विभाग द्वारा घेवरा और बहादुरगढ़ स्टेशन के बीच पुल पर स्लैब बिछाने के काम किया जाएगा। इसके कारण 28 फरवरी को जींद दिल्ली रूट पर ट्रेनों का संचालन वाधित रहेगा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेन नंबर 64912, ट्रेन नंबर 64915, ट्रेन नंबर 54034, ट्रेन नंबर 54031, ट्रेन नंबर 64932, ट्रेन नंबर 64931, ट्रेन नंवर 54032, ट्रेन नंबर 54035 व ट्रेन नंवर 54033 28 फरवरी को रद रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंवर 12481 12482 श्री गंगानगर एक्सप्रेस को रोहतक तक ही चलाया जाएगा।
इसके अलावा ट्रेन नंबर 54036 को जींद तक चलाया जाएगा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेन नंबर 64912 रोहतक-नई दिल्ली मेमू ट्रेन सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर जींद से चलकर विशनपुरा हरियाणा, किनाना, जैजैवंती, जुलाना, किलाजफरगढ़, लाखनमाजरा, करेंधी, समरगोपालपुर, सापला, वहादुरगढ़, घेवरा, मुढंका, नांगलोई, दयाबस्ती के रास्ते सुबह लगभग दस बजे नई दिल्ली पहुंचती है।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 64915 सुबह लगभग सवा दस बजे नई दिल्ली से चलकर रोहतक, समरगोपालपुर के रास्ते लगभग डेढ़ वजे जींद पहुंचती है। ट्रेन नंवर 54034 जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन जींद से दोपहर साढ़े तीन बजे चलकर रात लगभग पौने आठ बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर ट्रेन दोपहर वाद 12 बजकर दस मिनट पर दिल्ली से चलकर शाम सवा पांच बजे तक जर्जीद पहुंचती है।
वहीं ट्रेन नंबर 64932 रोहतक-दिल्ली मेमू दोपहर बाद तीन बजे जींद से चलकर शाम लगभग पौने सात बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 64931 दिल्ली जींद मेमू शाम छह बजकर 40 मिनट के बाद पुरानी दिल्ली से चलकर रात नौ बजकर 50 मिनट तक जींद पहुंचती है। ट्रेन नंबर 54032 जींद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर ट्रेन सुबह सात बजकर पांच मिनट पर जींद से चलकर दोपहर बाद डेढ़ बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है।
वहीं ट्रेन नंबर 54035 पुरानी दिल्ली जाखल पैसेंजर दोपहर बाद तीन बजकर 40 मिनट पर पुरानी दिल्ली से चलकर मुढका, घेवरा, सांपला, रोहतक, किलाजफरगढ़, जुलाना के रास्ते रात लगभग पौने आठ बजे जींद पहुंचती है। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन नरवाना, कालवन, टोहाना के रास्ते रात नौ बजकर 40 मिनट पर जाखल पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 54033 पुरानी दिल्ली-नरवाना पैसेंजर ट्रेन शाम पांच बजकर 25 मिनट पर पुरानी दिल्ली से चलकर रात नौ बजकर 40 मिनट पर जींद पहुंचती है। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन उचाना, घसो के रास्ते रात लगभग साढ़े 11 बजे नरवाना पहुंचती है।
यह ट्रेन रहेगी डायवर्ट इसके अलावा 26 फरवरी को ट्रेन नंबर
14619 नई दिल्ली, सोनीपत, गोहाना, जीद व बठिंडा के रास्ते डायवर्ट रूट से चलेगी। इस दौरान शकूरबस्ती, रोहतक, भिवानी, हिसार, मांडी आदमपुर और सिरसा व कालांवाली जंक्शन पर ट्रेन नहीं जाएगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ 26 फरवरी को वाया दिल्ली, सोनीपत, गोहाना व जींद जंक्शन के रास्ते डायवर्ट होकर जाएगी। इस कारण दिल्ली, किशनगंज, शकूरबस्ती, नांगलोई, बहादुरगढ़ व रोहतक जंक्शन पर ट्रेन नहीं जाएगी।

