Movie prime

Train diverted : यात्रीगण कृप्या ध्यान दे!  पुणे, गोरखपुर, बनारस, दिल्ली जाने वाली ट्रेनें प्रभावित

रेलवे ने साफ किया है कि पुणे और बिलासपुर मंडल में निर्माण कार्यों के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी
 

यदि आप आने वाले दिनों में पुणे, गोरखपुर, बनारस, दिल्ली, जबलपुर या दक्षिण भारत की और ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ी परेशानी हो सकती है। निमार्ण कार्य के चलते रेलवे ने इस रूट की ट्रेनों को निरस्त और डायवर्ट किया है जिससे आपको मिली कंफर्म सीट निरस्त भी हो सकती है। रेलवे ने साफ किया है कि पुणे और बिलासपुर मंडल में निर्माण कार्यों के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इन ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

इन ट्रेनों के बदले गए मार्ग

हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस, बेंगलुरु सिटी-नई दिल्ली हुबली-बनारस एक्सप्रेस, जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-हुबली एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और हडपसर-बनारस को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। ये ट्रेनें मनमाड, नाशिक रोड, परभानी और छत्रपति संभाजीनगर मार्ग से होकर गुजरेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

पुणे-गोरखपुर स्पेशल: 14 से 18 मई तक।
गोरखपुर-हडपसर स्पेशलः 15 से 19 मई तक।
पुणे-दानापुर स्पेशलः 16 और 17 मई।
वानापुर-हडपसर स्पेशलः 16 और 17 मई।
वीएलबी झांसी-हडपसर स्पेशल: 16 मई।
हडपसर-वी.एल.बी. झांसी स्पेशलः 17 मई।
जबलपुर-पुणे स्पेशलः 17 मई।
पुणे-जबलपुर स्पेशलः 18 मई।
रानी कमलापति-सांतरागाछी: 10 जून को निरस्त रहेगी।
सांतरागाछी-रानी कमलापतिः 11 जून को निरस्त रहेगी।

 

FROM AROUND THE WEB