Railway : दिल्ली में बारिश के बिगड़े हालात, राजस्थान की ट्रेनों का रूट बदला
Sep 4, 2025, 19:06 IST
RNE BIKANER.
दिल्ली में लगातार भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ रहे हैं। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है।ķ यमुना पर बना रेलवे पुल पानी में डूब गया है। ऐसे में राजस्थान की कई ट्रेनों का रास्ता बदलना पड़ा है।
दिल्ली यमुना ब्रिज पर जल भराव के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-
1. गाड़ी संख्या 19031, साबरमती -योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 03.09.25 को साबरमती से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय -नई दिल्ली -साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़- डिब्रूगढ़ रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को लालगढ़ से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज- नई दिल्ली -साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 12324, बाड़मेर- हावड़ा रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को बाड़मेर से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली -गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 14312, भुज -बरेली रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को भुज से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय -नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
5. गाड़ी संख्या 12372, बीकानेर- हावड़ा रेल सेवा जो दिनांक 04.09.25 को बीकानेर से संचालित होगी वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
6. गाड़ी संख्या 150 14, काठगोदाम -जैसलमेर रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को काठगोदाम से संचालित हुई है परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली -दिल्ली होकर संचालित होगी।
7. गाड़ी संख्या 20940, सुल्तानपुर- साबरमती रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को सुल्तानपुर से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।
8. गाड़ी संख्या 14311, बरेली -भुज रेल सेवा जो दिनांक 04.09.25 को बरेली से संचालित होगी वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।
9. गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़ -लालगढ़ रेल सेवा जो दिनांक 02.09.25 को डिब्रूगढ़ से संचालित हुई है परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद -नई दिल्ली -दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।
10. गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज- भिवानी रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को प्रयागराज से संचालित हुई है परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- हजरत निजामुद्दीन -दिल्ली सफदरजंग-शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।