Unreserved Train : उधना-झंझारपुर और उधना-मधुबनी विशेष अनारक्षित ट्रेन चलेगी
रेलवे विभाग की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अनारक्षित होगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की सुविधा के लिए उधना और झंझारपुर के मध्य विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाडी कोटा मंडल के कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन और बयाना जंक्शन से होकर गुजरेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी।
गाड़ी संख्या 09047 (उधना झंझारपुर) 17 मई को रविवार को उधना से सुबह 5 बजे रवाना होगी। यह कोटा जंक्शन पर दोपहर 2.50 बजे पहुंचेगी और अगले दिन शाम 7 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 09048 (झंझारपुर-उधना) 18 मई को सोमवार को झंझारपुर से रात 9 बजे प्रस्थान करेगी। यह तीसरे दिन कोटा जंक्शन पर तड़के 2.46 बजे पहुंचकर दोपहर 12.55 बजे उधना पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में 8 शयनयान और 11 सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। वहीं गाड़ी संख्या 09045 (उधना-मधुबनी) 10 और 17 मई को उधना से रात 1.30 बजे रवाना होकर कोटा जंक्शन सुबह 11.20 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 12.45 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 1.32 बजे और बयाना जंक्शन 2.37 बजे होते हुए अगले दिन 4 बजे मधुबनी पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09046 (मधुबनी-उधना) 11 और 18 मई को मधुबनी से 6 बजे चलकर बयाना जंक्शन रात 10.04 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 11.09 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 11.59 बजे, कोटा जंक्शन रात 1.16 बजे होते हुए सुबह 11.30 बजे उधना पहुंचेगी। इन विशेष ट्रेनों में 8 शयनयान और 11 सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

