Movie prime

बीकानेर-जोधपुर से वंदेभारत ट्रेन भरने लगी दिल्ली के लिए फर्राटा, पीएम मोदी ने झंडी दिखाकर किया रवाना 

बीकानेर में मंत्री मेघवाल ने वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया
 

RNE Jaipur-Bikaner.
आखिरकार राजस्थान से एक ही दिन मंे दो नई वंदे भारत ट्रेन के साथ ही एक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो गई। वंदे भारत ट्रेन बीकानेर और जोधपुर से दिल्ली कैंट के लिए चली है जबकि एक्सप्रेस ट्रेन उदयपुर से चंडीगढ़ चलेगी। इन ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बांसवाड़ा मंे हुए आयोजन मंे झंडी दिखाई। बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर मंे स्थानीय नेताओं-सांसदों ने रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम मंे ट्रेनों को रवाना किया।

बीकानेर-जोधपुर से वंदेभारत ट्रेन भरने लगी दिल्ली के लिए फर्राटा, पीएम मोदी ने झंडी दिखाकर किया रवाना 

बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या छह पर हुए विशेष समारोह में केन्द्रीय कानून मंत्री एवं बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया। आज यह ट्रेन स्पेशल ट्रिप के तौर पर चलेगी जिसके लिए आम यात्रियों को टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं दी गई है। नियमित ट्रेन 28 सितंबर से सप्ताह मंे छह दिन चलेगी। बुधवार को बीकानेर दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत ट्रेन नहीं चलेगी।

स्पेशल ट्रिप मंे भाजपा नेताओं, समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों, स्कूली बच्चों, कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों आदि ने वंदे भारत के पहले फेरे में यात्रा की।

सप्ताह में 06 दिन चलेगी बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस 

यह ट्रेन नियमित रूप से 28 सितंबर से सप्ताह मंे 06 दिन चलेगी। सप्ताह मंे बुधवार के दिन ट्रेन नहीं चलेगी। इस दिन इसकी साप्ताहिक मेंटीनेंस होगी। बीकानेर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26471 के रूप मंे सुबह 05ः40 बजे रवाना होगी। यह दिल्ली कैंट 11 बजकर 55 मिनट यानी 06 घंटे 15 मिनट में पहुंचेगी। यह दूरी 447.39 किलोमीटर है जिसे वंदे भारत औसत 71.58 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तय करेगी।

दिल्ली से 04ः45 बजे वापसी

दिल्ली कैंट से ट्रेन संख्या 26472 के रूप में दोपहर 04 बजकर 45 मिनट पर वंदे भारत बीकानेर के लिए रवाना होगी। रात को 11 बजकर 05 मिनट पर बीकानेर पहुंचेगी। मतलब यह कि वापसी का सफर 06 घंटे 20 मिनट में पूरा करेगी। इस दौरान स्पीड थोड़ी कम यानी औसत 70.64 किमी प्रति घंटा रहेगी।

 

बीकानेर-जोधपुर से वंदेभारत ट्रेन भरने लगी दिल्ली के लिए फर्राटा, पीएम मोदी ने झंडी दिखाकर किया रवाना 

श्रीडूंगरगढ  में तय हो गया ठहराव

इस ट्रेन की घोषणा होने के साथ ही इसके ठहराव को लेकर जिज्ञासाएं उठने लगी थी। खासतौर पर बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ मंे ठहराव करने के लिए अंादोलन भी हो गया। आखिरकार आंदोलन के दबाव में ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ में तय कर दिया गया है। अब बीकानेर से रवाना होकर यह ट्रेन श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव में ठहराव करेगी। इनमें से महज चूरू में 05 मिनट का ठहराव होगा। बाकी सभी जगह 02 मिनट रुकेगी।

कितना किराया

वंदे भारत एक्सप्रेस में दो श्रेणी का सिटिंग अरेंजमेंट है। इसमें से एग्जीक्यूटिव क्लास ईसी में कैटरिंग चार्जेज सहित कुल किराया 2140 रुपए होगा। इसी तरह सीसी यानी चेयरकार श्रेणी में कुल किराया 1125 रुपए होगा। इसमंे कुल आठ कोच है जिसमें से एक एग्जीक्यूटिव क्लास और बाकी चेयरकार है।

ये बोले मंत्री अर्जुनराम : 

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने बीकानेर को वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में बहुत ऐतिहासिक सौगात दी है। इसके संचालन से बीकानेर की बहुत बड़ी मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन बीकानेर के यात्रियों को रेल यात्रा का नया अनुभव प्रदान करेगा। वंदे भारत पूर्णतया स्वदेशी तकनीक से बनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इससे बीकानेर के अलावा श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और गुड़गांव क्षेत्र के यात्रियों को भी सुगम और तीव्र रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के संचालन से बीकानेर के विभिन्न उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और राजस्थान के शेखावाटी और हरियाणा के विभिन्न भागों का आपसी संपर्क बढ़ेगा। 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस बीकानेर से दिल्ली कैंट की 448 किलोमीटर की दूरी लगभग 6 घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन बीकानेर से सुबह चलेगी और यहां से जाने वाला व्यक्ति अपना काम कर रात को पुनः बीकानेर आ सकेगा। इससे उनके समय और ऊर्जा की बचत होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रत्येक भारतीय को स्वदेशी को प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। 

मेघवाल ने कहा कि हमारा दायित्व है कि दैनिक जरूरत में स्वदेश में बनी चीजें ही खरीदें। उन्होंने कहा कि स्वदेशी प्रोत्साहन हमारी विदेश नीति की रणनीति का महत्वपूर्ण भाग है। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि भारत दुनिया के सभी देशों की अगुवाई करे। इसमें स्वदेशी प्रोत्साहन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने जीएसटी 2.0 को देश के विकास के लिए मील का पत्थर बताया और कहा कि इसके लागू होने से बाजार और आम उपभोक्ता में उत्साह का माहौल है।

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने इसे बीकानेर के विकास का नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि इससे बीकानेर के पर्यटन को भी पंख लगेंगे।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने कहा कि भारतीय रेलवे ने नवीनतम तकनीक का उपयोग कर इस ट्रेन का निर्माण किया है। इसकी एयरो डायनेमिक डिजाइन, आंतरिक साज सज्जा, सुदृढ़ संरक्षा के लिए टक्कर रोधी कवच प्रणाली, अत्याधुनिक सुविधाएं, आरामदायक यात्रा, सुरक्षा प्रबन्धन और संरक्षित सफर के मापदंडों की पालना सुनिश्चित की है। उन्होंने बताया कि इस वन्दे भारत एक्सप्रेस में 1 वातानुकूलित एग्जीक्यूटिव तथा 7 वातानुकूलित कुर्सीयान डिब्बे होंगे। यह ट्रेन सुबह 5.40 बजे बीकानेर से प्रस्थान करेगी और प्रातः 11.55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। दिल्ली कैंट से सायं 4.45 बजे प्रस्थान कर रात 11.05 बजे बीकानेर पहुंच जाएगी।

इस दौरान संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, महानिरीक्षक पुलिस हेमंत शर्मा, सीनियर डीसीएम भूपेश यादव, श्याम पंचारिया, श्री चंपालाल गैदर,  नरेश गोयल, अनंतवीर जैन, कृष्ण इणखिया, अशोक प्रजापत, संपत पारीक तथा विनोद चोपड़ा, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। केंद्रीय मंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए।