Movie prime

Vandebharat Train : उदयपुर से आगरा जाने वाली वंदेभारत ट्रेन पोर्टल से हुई नोट अवेलेबल

 

उदयपुर से सप्ताह में छह दिन जयपुर के रास्ते आगरा चलने वाली वंदेभारत ट्रेन फरवरी माह में पोर्टल से नोट अवेलेबल हो गई है। पोर्टल से वंदेभारत ट्रेन नोट अवेलेबल होने के बारे में रेलवे विभाग की तरफ से अधिकारी तौर पर कोई जबाव नहीं आया है। वंदेभारत ट्रेन 13 और 14 फरवरी के बाद पोर्टल पर नोट अवेलेबल दिख रही है।

रेलवे ने इस ट्रेन को आगे क्यों बंद किया है इसका जवाब रेल कर्मचारी भी नहीं दे पा रहे। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ी संख्या 20979-20980 जयपुर-उदयपुर वंदेभारत ट्रेन सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उदयपुर-जयपुर-उदयपुर के बीच आवागमन करती है। यह 13 फरवरी के बाद नोट अवेलेबल है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20981-20982 सोमवार, गुरुवार और शनिवार को उदयपुर-आगरा-उदयपुर के बीच आवागमन करती हैं। इस गाड़ी को पोर्टल 14 फरवरी के बाद नोट अवेलेबल दिखा रहा है। टेन का आरक्षण दो माह पूर्व खुल जाता है ऐसे में आरक्षण करवाने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि कई बार ट्रेनों के शिड्यूल या समय में परिवर्तन के कारण उन्हें कुछ दिनों के लिए होल्ड किया जाता है, पर वंदेभारत ट्रेन तो पोर्टल पर एक माह से भी कम समय के लिए ही दर्शाई जा रही है। अमूमन ऐसा होता नहीं है। यहां पदस्थ कर्मचारियों ने उच्चाधिकारी से मार्गदर्शन मांगा है।

 
ऐसे हो रही परेशानी

फरवरी में बड़ी संख्या में सावे हैं। लोग अभी से बुकिंग कराने लगे हैं। वंदेभारत के नोट अवेलेबल होने से अन्य संसाधन की तलाश कर रहे हैं। इधर आने वाले समय में ट्रेन को पोर्टल पर फिर से चढ़ाया जाता है तो हो सकता है ट्रेन के लिए पूरा यात्री भार नहीं मिले। ऐसे में रेलवे को राजस्व का नुकसान होने की संभावना है।

पूरा यात्रीभार नहीं दे पा रही आगरा की गाड़ी वंदेभारत की शुरुआत सप्ताह में छह दिन उदयपुर से जयपुर के लिए की थी। इसमें यात्री भार धीरे-धीरे बढ़ने लगा, पर कुछ माह पहले इसे 3 दिन उदयपुर-जयपुर और तीन दिन उदयपुर-आगरा के बीच चलाया जाने लगा। जयपुर रूट पर अच्छा यात्री है, लेकिन आगरा वाले रूट पर यात्री भार अब भी कम ही मिल रहा है।

FROM AROUND THE WEB