Movie prime

Railway: पश्चिम रेलवे ने 7 अगस्त से लागू किए 16 ट्रेनों के नए समय​​​​​​​

 

RNE Bikaner.

पश्चिम रेलवे द्वारा समयपालनता मे सुधार करने हेतु 16 रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

1. गाडी संख्या 12239, मुम्बई सेट्रल-हिसार दुरंतो एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 17.08.25 से मुम्बई सेट्रल से प्रस्थान करेगी वह आगामी आदेशों तक वडोदरा स्टेशन पर निर्धारित समय 03.24 बजे आगमन 03.34 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 03.26 बजे आगमन व 03.36 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय से हिसार पहुॅचेगी।
 
2. गाडी संख्या 16312, कोचुवेली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 09.08.25 से कोचुवेली से प्रस्थान करेगी वह आगामी आदेशों तक अपने मार्ग के बोईसर, वापी, सूरत व वडोदरा स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
3. गाडी संख्या 21903, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 11.08.25 से बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह आगामी आदेशों तक अपने मार्ग के वापी, आणंद, नडियाद स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
4. गाडी संख्या 22901, बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 14.08.25 से बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह आगामी आदेशों तक अपने मार्ग के सूरत, भरूच व वडोदरा स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
5. गाडी संख्या 11090, पुणे-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 10.08.25 से पुणे से प्रस्थान करेगी वह आगामी आदेशों तक अपने मार्ग के दहानू रोड, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, नडियाद एवं अहमदाबाद स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
6. गाडी संख्या 20476, पुणे-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 12.08.25 से पुणे से प्रस्थान करेगी वह आगामी आदेशों तक अपने मार्ग के वापी, सूरत, वडोदरा, आणंद, नडियाद एवं अहमदाबाद स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
7. गाडी संख्या 22965, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 08.08.25 से बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह आगामी आदेशों तक अपने मार्ग के सूरत, वडोदरा एवं अहमदाबाद स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
8. गाडी संख्या 12997, बान्द्रा टर्मिनस-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 13.08.25 से बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह आगामी ओदशों तक सूरत स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 03.52 बजे आगमन व 03.57 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 03.53 बजे आगमन व 03.53 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय से बाडमेर पहुॅचेगी।
9. गाडी संख्या 14808, दादर-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 13.08.25 से दादर प्रस्थान करेगी वह आगामी आदेशों तक सूरत स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 04.16 बजे आगमन व 04.21 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 04.17 बजे आगमन व 04.22 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय से भगत की कोठी पहुॅचेगी।
10. गाडी संख्या 16534, बैगलुरू-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 10.08.25 से बैगलुरू से प्रस्थान करेगी वह आगामी आदेशों तक वडोदरा स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 03.33 बजे आगमन व 03.43 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 03.35 बजे आगमन व 03.45 बजे प्रस्थान कर, आणंद स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 04.13 बजे आगमन व 04.15 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 04.15 बजे आगमन व 04.17 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय से जोधपुर पहुॅचेगी।
11. गाडी संख्या 16508, बैगलुरू-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 13.08.25 से बैगलुरू से प्रस्थान करेगी वह आगामी आदेशों तक अपने मार्ग के भरूच, वडोदरा, आणंद एवं नडियाद स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
12. गाडी संख्या 16532, बैगलुरू-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 08.08.25 से बैगलुरू से प्रस्थान करेगी वह आगामी आदेशों तक अपने मार्ग के वडोदरा, आणंद व नडियाद स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
13. गाडी संख्या 19711, जयपुर-भोपाल रेलसेवा जो दिनांक 07.08.25 से जयपुर से प्रस्थान करेगी वह आगामी आदेशों तक खाचरोद स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 05.57 बजे आगमन व 05.59 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 06.03 बजे आगमन व 06.07 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय से भोपाल पहुॅचेगी।
14. गाडी संख्या 20824, अजमेर-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 08.08.25 से अजमेर से प्रस्थान करेगी वह आगामी आदेशों तक वडोदरा स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 05.15 बजे आगमन व 05.20 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 05.10 बजे आगमन व 05.15 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय से पुरी पहुॅचेगी।
15. गाडी संख्या 22992, जोधपुर-वलसाड रेलसेवा जो दिनांक 13.08.25 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह आगामी आदेशों तक वडोदरा स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 05.15 बजे आगमन व 05.20 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 05.10 बजे आगमन व 05.15 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय से वलसाड पहुॅचेगी। 
16. गाडी संख्या 22966, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 09.08.25 से भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह आगामी आदेशों तक वडोदरा स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 05.14 बजे आगमन व 05.19 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 05.10 बजे आगमन व 05.15 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय से वलसाड पहुॅचेगी।