
Rajasthan Bye Election 2024 : हनुमान बेनीवाल की पत्नी, किरोड़ीलाल मीणा का भाई, बृजेन्द्र ओला का बेटा पीछे
- कांग्रेस 05 सीटों पर चल रही तीसरे स्थान पर
RNE Network, Rajasthan.
राजस्थान उप चुनाव के रुझानों में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव में इन सात में से बीजेपी के पास महज एक सलूमबर सीट थी। हालांकि वहाँ भाजपा पिछड़ रही है लेकिन नागौर की खींवसर, झुंझुनूं, देवली-उनियारा सीट पर बढ़त ली है। ऐसे में सात में से 03 सीटों पर बढ़त के साथ भाजपा बड़े मुनाफे की ओर बढ़ रही है। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) जहां सलूंबर और चौरासी दो सीटों पर बढ़त लिए हैं वहीं कांग्रेस रामगढ़, दौसा 02 सीट पर आगे है। हालांकि दौसा भाजपा और खासतौर पर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के लिए प्रतिष्ठा की सीट है क्योंकि यहां उनके भाई जगमोहन मीणा बीजेपी प्रत्याशी हैं। यहां एक चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस दो सीटों पर जहां बहुत बड़ी बढ़त से आगे नहीं हैं वहीं बाकी पाँच सीटों पर तीसरे स्थान पर है।
ऐसे में ताजा तस्वीर के मुताबिक खींवसर में हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल पीछे चल रही है। हालांकि कनिका बेनीवाल ताजा दो राउंड में लीड को कवर करती दिख रही है लेकिन अब भी वे बीजेपी के रेवंतराम डांगा से 2543 वोट से पिछड़ी हैं। इसी तरह दौसा में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन पिछड़ते दिख रहे हैं। चौंकाने वाली एक बात यह है कि झुंझनूं में जहां शुरुआती राउंड में BJP के राजेंद्र भांबू, निर्दलीय राजेन्द्र गुढ़ा में टक्कर नजर आ रही थी। यहां एक बारगी गुढ़ा ने लीड भी दर्ज की। अब भाजपा के राजेंद्र भांबू लगभग 22 हजार वोटों की लीड ले चुके हैं। सांसद बृजेन्द्र ओला के बेटे कांग्रेस के अमित ओला तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
जानिये किस सीट पर क्या स्थिति :
- देवली-उनियारा : BJP के राजेन्द्र गुर्जर निर्दलीय नरेश मीणा से 19000 वोट से आगे। कांग्रेस के कस्तूरचंद तीसरे स्थान पर
- झुंझनूं : BJP के राजेंद्र भांबू, निर्दलीय राजेन्द्र गुढ़ा से 22600 वोट से आगे। कांग्रेस के अमित ओला तीसरे स्थान पर।
- खींवसर : BJP के रेवंतराम डांगा RLP की कनिका बेनीवाल से 2543 वोट से आगे। कांग्रेस की रतन चौधरी तीसरे स्थान पर।
- रामगढ़ : कांग्रेस के आर्यन जुबेर खान 2124 वोट से BJP के सुखवन्त सिंह से आगे।
- चौरासी : BAP के अनिल कटारा BJP के कारीलाल से 14113 वोट से आगे।
- सलूंबर : BAP के जितेश कटारा BJP की शांता अमृता मीणा से 4864 वोट से आगे।
- दौसा : कांग्रेस के दीनदयाल BJP के जगमोहन से 6723 वोट से आगे।
election results 2024