Skip to main content

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया निर्णय, रंधाव को भी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। परसों पंजाब को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। उसमें चर्चा के बाद आज रंधावा को कांग्रेस ने पंजाब की गुरदासपुर की सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस का पंजाब में आम आदमी पार्टी से समझौता नहीं हुआ है, दोनों पार्टियां अलग अलग चुनाव लड़ रही है। इसी कारण कांग्रेस पंजाब में अपने वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ा रही है।