Skip to main content

Rajasthan: बुजुर्ग विधवा सास का जवान दामाद से प्यार इतना आगे बढ़ा कि बच्चा हो गया, फिर ये किया…!

RNE Network, Barmer.

राजस्थान से सास-दामाद की हैरान करने वाली love story सामने आई है। विधवा सास की दामाद से नजदीकियां इतनी बढ़ी कि बच्चे का जन्म हो गया। इसके बाद जग-हंसाई से बचने के लिए दोनों ने मिलकर उस जुर्म को अंजाम दिया जिसकी कल्पना से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

प्यार कितना अंधा हो सकता है इसकी पराकाष्ठा दिखाने वाला यह मामला राजस्थान के बाड़मेर का है। दरअसल समूदेवी नामक महिला के पति की मौत हो गई। उन्होंने इकलौती बेटी की शादी गुजरात के देताल निवासी पवाराम के साथ लगभग चार साल पहले कर दी। दामाद भी घर जमाई की तरह उसके साथ रहने लगा।

अकेलेपन की शिकार बुजुर्ग विधवा का जवान दामाद पर इस तरह दिल आ गया कि उम्र और रिश्ते सब भूल गई। दोनों ने एक-दूसरे के प्यार में अंधे होकर सारी मर्यादाएं तोड़ दी। नतीजा समूदेवी अपने ही दामाद के बच्चे की मां बन गई। आरोप है कि अपने पाप को छिपाने के लिए दोनों ने मिलकर बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। अब मामला पुलिस के पास पहुंचा है। गौरतलब है कि समूदेवी की बेटी मूक-बधिर है। पुलिस अधिकारी भी मामले में आरोप जानकर हैरान हैं।