Skip to main content

राजस्थान : अलवर के रामगढ़ से विधायक जुबेर खान का निधन

  • MLA Zubair khan Death : जुबेर खान की पत्नी साफिया ने ट्विट कर जानकारी दी
  • बुरी खबर: एमएलए जुबेर खान नहीं रहे
  • राजस्थान: अलवर के रामगढ़ से विधायक जुबेर खान कुछ देर पहले निधन
  • MLA Zubair khan Death : जुबेर खान की पत्नी साफिया ने ट्विट कर जानकारी दी

RNE Network.

राजस्थान के अलवर से बुरी खबर आई है। जिले के रामगढ़ विधायक जुबेर खान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। जुबेर खान का डेढ़ साल पहले लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई थी। उन्होंने चार बार मेवात की रामगढ़ सीट से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया था।

पत्नी साफिया ने पोस्ट की :


जुबेर खान की पत्नी और पूर्व विधायक सफिया जुबेर खान ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। वे लगातार जुबेर खान की सेहत के बारे में इसी अकाउंट के जरिए जानकारी दे रहीं थीं। गौरतलब है कि कांग्रेस के जाने-माने अल्पसंख्यक चेहरे के रूप में जुबेर खान की पहचान रही है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस से लेकर एआईसीसी तक विभिन्न पदों पर काम करते हुए पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें प्रियंका गांधी के काफी करीब माना जाता था।

अब विधानसभा में 7 सीटें खाली :

राजस्थान विधानसभा में लगातार बीते कुछ सालों से 200 विधायकों की संख्या पूरी होने पर किसी न किसी तरह आंकड़ा 200 से नीचे आने की चर्चा रही है। फिलहाल 6 सीटों पर उपचुनाव प्रस्तावित है और सातवीं सीट अलवर के रामगढ़ से भी खाली हो चुकी है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद दौसा, देवली उनियारा, झुंझुनू, खींवसर और चौरासी विधानसभा स्थानीय विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हो चुकी थी। उदयपुर के सलूंबर से विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के बाद एक और सीट रिक्त हो गई थी। इन सीटों में पांच पर कांग्रेस और उनके सहयोगी दल काबिज थे, तो सलूंबर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक थे। अब अलवर के रामगढ़ से कांग्रेस के विधायक के निधन के बाद कुल 7 सीटों पर उपचुनाव होंगे।