Skip to main content

मौसम : सुबह हल्की ठंडी, दिन गर्म मगर रात ठंडी रही, साफ रहेगा आकाश

  • मानसून की विदाई शुरू, बीकानेर में भी बदल रहा मौसम

RNE, BIKANER. 

सोमवार की सुबह बीकानेर में हल्की ठंडी थी। रविवार को दिन गर्म था मगर रात ठंडी हो गई जिसका असर सुबह भी था। सुबह आकाश में थोड़े बादल भी थे। हवा नहीं थी मगर गर्मी का अहसास नहीं हो रहा था। लोग बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे।

मानसून की विदाई

राज्य में मानसून की विदाई काउंटडाउन शुरू हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में 23- 24 सितम्बर से मानसून की विदाई का दौर शुरू होने की संभावना है। राज्य में पिछले 24 घन्टे में धूप निकलने से तापमान भी बढ़ा है।

बीकानेर में भी मौसम बदल रहा

अब बीकानेर में भी मौसम बदल रहा है। दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी तो रात ठंडी रहने लग गई है। कल बीकानेर में दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 39 तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में धूप निकलेगी और छितराए बादल रहेंगे।