Skip to main content

मौसम : साफ सुथरा आकाश, सुबह सुहावनी, हवा नहीं

  • आज खत्म होगा मानसून, कल कुछ जगह हुई बारिश

RNE, BIKANER. 

मंगलवार की सुबह बीकानेर में सुहावनी थी। आकाश साफ था, थोड़े बहुत बादल जरूर थे। मगर रात की ठंड का असर था जिसके कारण सुबह गर्मी व उमस का जरा सा भी अहसास नहीं था। हालांकि आज सुबह हवा नहीं चल रही थी। मगर अब सूर्योदय थोड़ा देरी से जरूर होने लग गया है जो बदलते मौसम का आभाष कराता है। लोग बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे।

राज्य से आज विदाई है मानसून की

राज्य में अब मानसून सीजन खत्म हो जायेगा। आज मानसून का आखिरी दिन है। इस बार राज्य में ओसत से 56 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। कल बारां, झालावाड़ में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अब पोस्ट मानसून की बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

बीकानेर आज शुष्क रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा। छितराए हुए बादल रहेंगे। कल बीकानेर का अधिकतम तापमान घटकर 37.6 व न्यूनतम तापमान 26.8 हो गया।