Skip to main content

मौसम : ठंडे मौसम व हवाओं ने किया सुबह का स्वागत, दिन शुष्क रहेगा

  • रातें रहने लगी है अब ठंडी दिन में रहता है अधिक तापमान

RNE NETWORK. 

शुक्रवार का स्वागत मौसम ने खुले आकाश के साथ किया। सुबह रात की तरह ठंडी थी और हवाएं भी चल रही थी जिसके कारण गर्मी का जरा भी अहसास नहीं था। उमस तो थी ही नहीं। ठंडी हवाओं के कारण सुबह खुशगवार थी। लोग बड़ी संख्या में घरों से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे।

दिन शुष्क रहेगा

बीकानेर का दिन आज भी शुष्क ही रहेगा। दिन में गर्मी रहेगी और शाम तक हो सकता है ठंडी हवा चले। आकाश साफ रहेगा। कल दिन का अधिकतम तापमान 39.8 व न्यूनतम तापमान 26.6 रहा।