मौसम : ठंडी सुबह, आकाश साफ, मंद हवा, मौसम सुहावना
Oct 6, 2024, 10:07 IST
- मानसून पूरी तरह विदा, तीसरे सप्ताह से होगी हल्की ठंड
राज्य से मानसून पूरी तरह विदा मौसम विभाग के अनुसार अब राज्य से मानसून पूरी तरह विदाई ले चुका है। इस बार ये 5 दिन देरी से विदा हुआ है। मौसम शुष्क होने के कारण अब राज्य में तापमान में उतार चढ़ाव शुरू हो गया है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो - तीन दिन तापमान में इसी तरह का उतार चढ़ाव होगा।
शहरों में रातें ठंडी रहने लगी मौसम विभाग के अनुसार अब राज्य के शहरों में दिन भले ही गर्म रहें मगर रातें ठंडी रहने लग गई है। इस महीनें के तीसरे सप्ताह से हल्की ठंड होने की संभावना विभाग ने जताई है।
बीकानेर आज शुष्क रहेगा बीकानेर में आज मौसम शुष्क रहेगा। रात ठंडी होगी मगर दिन में तापमान अधिक रहेगा। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर अब बीकानेर में रहने लग गया है। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 36.8 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। 

