Skip to main content

मौसम : ठंडी रात और सुबह भी ठंडी, मंद हवा, आकाश साफ

  • मौसम बदलने लगा है अब, दिन रात के तापमान में अंतर

RNE, BIKANER. 

बीकानेर में सोमवार की सुबह रविवार की रात की तरह ही ठंडी थी। हल्की ठंड का अहसास मंद हवा बढ़ा रही थी। आकाश हालांकि साफ था मगर मौसम ठंडा था। लोग बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। चहल पहल भी अब जल्दी शुरू होने लगी है। रोज मौसम अब बीकानेर में बदल रहा है। आज सुबह कल से अधिक ठंडी थी।

राज्य में कम हो रहा तापमान

अब राज्य में भी दिन का तापमान धीरे धीरे कम हो रहा है। कहीं भी कल तापमान दिन में 40 तक नहीं पहुंचा। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई मगर ये जाते मानसून की फटकार थी।

दिन रात के तापमान में अंतर

अब बीकानेर सहित राज्य के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर है। ये अंतर मौसमी बीमारियों को बढ़ाता है। इस कारण विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। अधिक ठंडी चीजों से बचाव जरूरी है।

बीकानेर में शुष्क ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज भी बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में तापमान ज्यादा तो रात को कम रहेगा। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 36.8 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा।.