Skip to main content

मौसम : ठंडी सुबह, मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार, सुबह बादल

  • रात का तापमान घट रहा, आज से बदलेगा मौसम

RNE, BIKANER. 

बीकानेर में बुधवार की सुबह ठंडी थी। रात से ही सुबह के ठंडी होने की संभावना दिख रही थी। बीकानेर में अब सुबह का मौसम तो पूरी तरह बदल गया है। आज तो आकाश में बादल भी थे। हल्की हवा चल रही थी। लोग भी अच्छे मौसम के कारण मॉर्निंग वॉक के लिए बड़ी संख्या में निकले हुए थे। भोर से ही अच्छी चहल पहल थी।

मेघगर्जन व बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। उसके बाद तापमान गिरेगा और सर्दी की दस्तक शुरू हो जायेगी। सुबह से ही आकाश में इसी कारण बादल भी थे।

दिन रात के तापमान में बड़ा अंतर

बीकानेर में अब दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर रहने लग गया है। चिकित्सकों के अनुसार ये अंतर मौसमी बीमारियों को जन्म दे सकता है इसलिए अभी खान पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अधिक ठंडी, तली हुई चीजें खाने से बचना चाहिए।

आज बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज से बीकानेर के मौसम में बदलाव आ जायेगा। सावधान रहने की जरूरत है। तापमान अब लगातार कम होगा। कल बीकानेर सबसे गर्म था। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 38.3 व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा।