मौसम : शनिवार की सुबह बीकानेर में ठंडी रही, मंद हवा, आकाश साफ
Nov 2, 2024, 10:41 IST
- दिन का तापमान कम नहीं हो रहा, न्यूनतम तापमान लगातार घट रहा
दिन का तापमान घट नहीं रहा मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान अब भी कम नहीं हो रहा। अधिकतर शहरों में यह 36 से 39 डिग्री तक रह रहा है। जबकि रात के तापमान में फिर से गिरावट आने लग गई है। कई शहरों में रात का तापमान 20 या उससे कम रहा है।
बीकानेर में आज मौसम शुष्क मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर रहेगा।


