मौसम : सुबह आज भी ठंडी रही, धीरे धीरे बढ़ेगी सर्दी
Nov 3, 2024, 09:02 IST
- बीकानेर में आसमान साफ रहेगा, रात का तापमान कम बना रहेगा
धीरे धीरे बढ़ेगी अब सर्दी मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 3 से 4 दिन में तापमान में गिरावट आने लगेगी। मगर अब भी एक सप्ताह तक ठंड का अहसास नहीं होगा। पहाड़ों पर हालांकि बर्फबारी हो रही है मगर मैदानी इलाकों का तापमान धीरे धीरे कम हो रहा है।

