
मौसम : सुबह आज भी ठंडी, न्यूनतम पारा गिरा, दिन में सर्दी नहीं
- राज्य में इस बार सर्दी का अहसास कम होगा
RNE, BIKANER.
बीकानेर में गुरुवार की सुबह ठंडी थी। शहर का न्यूनतम तापमान कल 2 डिग्री के आसपास गिर गया जिसके कारण पहले रात फिर सुबह ठंडी हो गई। हवा नहीं होने के कारण सर्दी गलन वाली नहीं थी। आकाश साफ था और लोग अच्छी संख्या में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे।
राज्य में इस बार सर्दी कम
राजस्थान में इस बार सर्दी का असर कम होगा। मौसम केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम के अनुसार इस बार पश्चिम विक्षोभ कम आयेगा। इससे बारिश कम होगी। वही इस कारण सर्दी का अहसास भी कम होगा।
ऐसे में न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री अधिक रहेगा। शीत लहर में कमी आयेगी। बारिश कम होने के कारण कोहरा भी कम होगा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 9 दिसम्बर के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आयेगा, जिससे तापमान 5 डिग्री तक गिरेगा।
आज बीकानेर शुष्क रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। शाम के बाद तापमान गिरेगा और ठंड का असर बढ़ेगा। रात ठंडी रहेगी। दिन में धूप के कारण सर्दी का अहसास कम रहेगा।