मौसम : ठंडी हवाओं से पारा गिरा, सुबह ज्यादा ठंडी रही, गलन का असर
Dec 7, 2024, 09:23 IST
- हवा से लुढ़का पारा, सर्दी भी बढ़ी
बीते दो दिन से प्रदेश में सर्दी का असर दिख रहा है। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण हवाओं से सर्दी का अहसास कम हो रहा है। वहीं रात में सर्द हवाओं के कारण पारा गिर रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिन में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है। उत्तर - पूर्वी राजस्थान के शहरों में सुबह - शाम सर्द हवा चल सकती है। बीते 24 घन्टों में राज्य के 15 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम रहा।
आज भी कल सा मौसम रहेगा बीकानेर में कल न्यूनतम पारा फिर लगभग 2 डिग्री गिर गया जिससे रात और आज सुबह ठंड का असर रहा। जबकि दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। आज भी दिन सामान्य रहेगा मगर शाम व रात ठंडी रहेगी। मौसम शुष्क रहेगा।

