Movie prime

मौसम : आज भी सुबह कम ठंडी, हवा भी नहीं, न कोहरा

 
  •  सर्दी से थोड़ी मिलने लगी है राहत, कल से बदल सकता है मौसम
मौसम : आज भी सुबह कम ठंडी, हवा भी नहीं, न कोहरा RNE, BIKANER. शनिवार की सुबह भी बीकानेर में ज्यादा ठंडी नहीं थी। गलाने वाली सर्दी आज दूसरे दिन भी नहीं रही। न हवा चल रही थी और कोहरा भी नहीं था। शीत लहर से राहत मिली हुई थी। रात की ठंड का असर था। सर्दी कम होने के कारण आज जनजीवन जल्दी शुरू हुआ। सड़कों पर चहल पहल भी जल्दी शुरू हुई और लोग वॉक के लिए भी ज्यादा संख्या में निकले। मौसम : आज भी सुबह कम ठंडी, हवा भी नहीं, न कोहरा राज्य में कल बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार आज भी सर्दी से राहत रहेगी। मगर कल से एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ होने की संभावना है जिससे मौसम बदलेगा। बीकानेर व जोधपुर संभाग में कहीं कहीं बारिश हो सकती है। शीत लहर का थोड़ा असर कुछ जिलों में देखने को मिल सकता है। दो दिन से अधिकतर जिलों में तापमान बढ़ा है। मौसम : आज भी सुबह कम ठंडी, हवा भी नहीं, न कोहरा बीकानेर में आज भी थोड़ी राहत बीकानेर में आज भी सर्दी से राहत मिलेगी। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान बढ़कर 20 के पास व न्यूनतम 10 के पास पहुंच गया था। जिससे राहत थी। आज भी तापमान राहत देगा और धूप निकलेगी। मौसम : आज भी सुबह कम ठंडी, हवा भी नहीं, न कोहरा मौसम : आज भी सुबह कम ठंडी, हवा भी नहीं, न कोहरा मौसम : आज भी सुबह कम ठंडी, हवा भी नहीं, न कोहरा