मौसम : सुबह ठंडी, हल्का कोहरा , हल्की हवा से थी गलन
- प्रदेश में मावठ से सर्दी हुई तेज, अगले 2 सप्ताह सर्दी से राहत नहीं
RNE, BIKANER.
गुरुवार की सुबह बीकानेर में बहुत ठंडी थी। हालांकि सुबह हल्का कोहरा था। हल्की हवा चलने के कारण गलन का अहसास जरूर हो रहा था। कल रात ओस भी नहीं गिरी जिसके कारण रात अधिक ठंडी नहीं थी, सुबह भी गलन की सर्दी कम थी। मगर ठंड के लगातार रहने के कारण लोग मॉर्निंग वॉक के लिए नहीं निकल रहे। जनजीवन भी देरी से शुरू होता है।
मावठ से प्रदेश ठंडा
प्रदेश में मावठ के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। इसी कारण अनेक जिलों में स्कूलों की छुट्टियां भी बढ़ाई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल की तरह आज भी अनेक जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 17 जनवरी से राज्य में मौसम शुष्क हो जायेगा।
दो सप्ताह सर्दी से राहत नहीं
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में लोगों को तेज सर्दी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले 12 से 15 दिन तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे थोड़ा नीचे रह सकता है। वहीं 22-23 जनवरी को एक और हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना फिलहाल कम ही है।
बीकानेर आज शुष्क रहेगा
बीकानेर में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन का तापमान धूप के कारण ठीक रहेगा मगर शाम से सर्दी का असर बढ़ जायेगा। रात ठंडी रहेगी।