Movie prime

JNVU Jodhpur में 05 दिन चली कार्यशाला, "सरपंच पति" "डिपफेक" जैसे शब्दों को शब्दोंकोष में मिलेगी जगह, 500 नए शब्द चयनित

प्रशासनिक शब्दावली को मिलेगी नई पहचान : जोधपुर में विशेषज्ञों का महामंथन संपन्न
 
RNE Jodhpur-Rajasthan
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर (JNVU) में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग (CSTT) द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय विशेषज्ञ समिति की बैठक का समापन हुआ। 4 मई से 8 मई, 2026 तक चली इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लोक प्रशासन शब्दावली के द्वितीय संस्करण को अंतिम रूप देना था। 
इस कार्यक्रम में देश भर से आए विशेषज्ञों ने लोक प्रशासन के लगभग 500 नए तकनीकी शब्दों का चयन कर उनका हिंदी पर्याय निर्धारित किया। आयोग के सहायक निदेशक महिंदर कुमार भारल ने बताया कि लोक प्रशासन सीधे तौर पर सरकारी योजनाओं से जुड़ा विषय है, इसलिए इसके शब्दों का सरल और सटीक होना अनिवार्य है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अक्सर वैज्ञानिक शब्दों के उच्चारण और समझ में कठिनाई होती है। उन्होंने 'सरपंच पति' जैसे प्रचलित सामाजिक शब्दों का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे आयोग इन शब्दों की वैज्ञानिक व्याख्या कर उन्हें आम बोलचाल के अनुकूल बना रहा है। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को शॉर्ट फॉर्म की संस्कृति छोड़ शब्दकोश के नियमित प्रयोग की सलाह दी। 
अम्बेडकर अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. दिनेश गहलोत ने स्पष्ट किया कि 1991 के बाद प्रशासनिक क्षेत्र में 'डीपफेक' जैसे कई नए अंग्रेजी शब्द जुड़े हैं, जिनका मानक हिंदी अर्थ न होने से भ्रम की स्थिति पैदा होती है। यह परियोजना इन्हीं भाषाई चुनौतियों को दूर कर हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए एक समृद्ध संसाधन उपलब्ध कराएगी।

FROM AROUND THE WEB