RudraNewsExpress_Logo

123 RPS Transfer: बीकानेर पुलिस की फील्डिंग बदली, दो CO बाहर, खाजूवाला वाली अफसर को शहर, साइबर-ट्रैफिक पर बड़ा फैसला

6 अधिकारी बीकानेर से बाहर, 5 नए अधिकारी आए

 

Rudra News Express Jaipur- Bikaner.

Rajasthan Police में 123 RPS अधिकारियों के तबादले और 48 ट्रेनी RPS अधिकारियों की पोस्टिंग के बाद बीकानेर में भी पुलिस महकमे की जिम्मेदारियों और कमान में बदलाव हुआ है।  


डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की ओर से जारी 123 RPS अधिकारियों की तबादला सूची में बीकानेर से जुड़े 11 RPS अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है। इनमें छह अधिकारियों को बीकानेर से बाहर भेजा गया है, जबकि पांच नए अधिकारियों को जिले में जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही बीकानेर में तैनात डीएसपी शालिनी बजाज को साइबर क्राइम के साथ यातायात का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।  

e

इस फेरबदल का सबसे बड़ा असर गंगाशहर और कोलायत पुलिस सर्किल पर पड़ा है। दोनों सर्किलों के मौजूदा CO को बदल दिया गया है। वहीं खाजूवाला की CO आकांक्षा कुमारी को बीकानेर सदर की कमान दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

गंगाशहर-कोलायत के CO बदले :

तबादला सूची के अनुसार हिमांशु शर्मा, जो अब तक CO गंगाशहर थे, उन्हें ACP बोरानाड़ा, जोधपुर लगाया गया है। उनके स्थान पर प्रहलाद राय को CO गंगाशहर की जिम्मेदारी दी गई है।

f

इसी तरह संग्राम सिंह को CO कोलायत से हटाकर ACP साइबर क्राइम-I, जयपुर भेजा गया है। उनकी जगह जयपाल सिंह जैतावत को CO कोलायत लगाया गया है।


आकांक्षा कुमारी खाजूवाला से  बीकानेर सदर :

आकांक्षा कुमारी, जो अब तक CO खाजूवाला थीं, उन्हें CO बीकानेर सदर लगाया गया है। वहीं खाजूवाला में विजयपाल यादव को नया CO लगाया गया है।

d

आकांक्षा कुमारी के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जा रही है। खाजूवाला जैसे सीमावर्ती और बड़े ग्रामीण क्षेत्र के अनुभव के बाद अब उन्हें बीकानेर सदर जैसे महत्वपूर्ण सर्किल की कमान मिली है।

बीकानेर पुलिस को मिले नए अधिकारी :

धर्मवीर सिंह को सदर पुलिस आयुक्तालय, जयपुर से CO GRP बीकानेर, आकांक्षा कुमारी — CO खाजूवाला से CO बीकानेर सदर, प्रहलाद राय — लीव रिजर्व बीकानेर से CO गंगाशहर, विजयपाल यादव — CO खाजूवाला, जयपाल सिंह जैतावत — CO कोलायत।

d

इन छह अधिकारियों को बीकानेर से बाहर भेजा :

बीकानेर से बाहर जाने वाले प्रमुख अधिकारियों में हिमांशु शर्मा, संग्राम सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय शर्मा, सुखदेव सिंह और अरविंद कुमार भारद्वाज शामिल हैं।

नरेंद्र सिंह, जो 10वीं बटालियन RAC बीकानेर में सहायक कमांडेंट थे, अब प्रथम बटालियन RAC जोधपुर जाएंगे। वहीं संजय शर्मा, सहायक कमांडेंट तृतीय बटालियन RAC बीकानेर, को SDRF जयपुर भेजा गया है।

f

सुखदेव सिंह को बीकानेर के SC/ST सेल से CO बीदासर तथा अरविंद कुमार भारद्वाज को नोखा थानाधिकारी पद से हटाकर SC/ST सेल बीकानेर लगाया गया है। 

शालिनी बजाज को साइबर के साथ ट्रैफिक की कमान :

एक और महत्वपूर्ण फैसला शालिनी बजाज को लेकर हुआ है। उन्हें वर्तमान डीएसपी साइबर क्राइम, बीकानेर की जिम्मेदारी के साथ डीएसपी यातायात, बीकानेर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

d

चुनाव से पहले पुलिस की 'फील्डिंग' क्यों बदली?

यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब राजस्थान में पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियां तेज हैं। राज्य में पहले ही 183 RAS अधिकारियों के तबादले किए जा चुके हैं और अब पुलिस विभाग में 123 RPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। 

बीकानेर के मामले में इसे केवल अधिकारियों की अदला-बदली के तौर पर देखना पर्याप्त नहीं होगा। गंगाशहर और कोलायत जैसे दो प्रमुख सर्किलों में नई कमान, खाजूवाला के अधिकारी को सदर में लाना और साइबर-ट्रैफिक की जिम्मेदारी का पुनर्विन्यास जिले की पुलिसिंग में महत्वपूर्ण बदलाव है।

FROM AROUND THE WEB