RudraNewsExpress_Logo

Bharatpur में विदेशी पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बस पलटी, कई घायल, 07 गंभीर!

 

Rudra News Express Jaipur- Bharatpur.

भरतपुर-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर सेवर तिराहे के पास विदेशी पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बस पलट गई। हादसे में सात पर्यटक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला, घायलों को RBM जिला अस्पताल में  भर्ती करवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवर तिराहे के पास विदेशी पर्यटकों से भरी एक निजी टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात विदेशी पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में फंसे सभी विदेशी पर्यटकों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

निजी टूरिस्ट बस विदेशी पर्यटकों को अलवर के सरिस्का भ्रमण कराने के बाद भरतपुर के कदमकुंज होटल लेकर जा रही थी। इसी दौरान सेवर तिराहे के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

FROM AROUND THE WEB