श्रीगंगानगर में सेल्फी के चक्कर में युवक को कोबरा ने डसा, सेल्फी लेते युवक को कोबरा ने डस लिया
May 3, 2026, 10:54 IST
RNE Network.
सेल्फी के भूत की गिरफ्त में आने से अनेक दुर्घटनाएं सामने आई है। इस सेल्फी के चक्कर मे कई बड़े हादसे हुए है मगर उन हादसों को जानने के बाद भी इस शौक में उलझे हुए है और लापरवाही के कारण दुर्घटना का शिकार हो जाते है।
ताजा मामला श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ का है। यहां सेल्फी का शौक एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। चक 88 जीबी स्थित एक खेत मे शुक्रवार को 20 वर्षीय युवक मनीष कुमार काम कर रहा था। वहां कोबरा निकला तो पकड़कर सेल्फी लेने लगा।
तभी सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। खेत मालिक व अन्य उसे लेकर तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां युवक को एंटी स्नेक वेनम दिया गया और आवश्यक इंजेक्शन और सपोर्टिव ट्रीटमेंट शुरू किया गया। समय पर उपचार मिलने से युवक की जान बच गयी।

