सार्वजनिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा
Oct 12, 2024, 11:05 IST

RNE NETWORK शिक्षा एवं पंचायती राज मन्त्रि मदन दिलावर पर शुक्रवार दोपहर में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मंत्री दिलावर भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर रहे थे।
इस दौरान मधुमक्खियों ने उनके गले, कान और दाएं हाथ पर डंक मार दिए। वे तेजी से दौड़ते हुए बाहर निकले तो वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें संभाला और उनके शरीर पर लगे डंक निकाले। मौके पर मौजूद ब्लॉक सीएमएचओ ने उनका स्वास्थ्य जांचा और इंजेक्शन लगाया। बीपी बढ़ा होने से उन्हें आराम की सलाह दी गई।



