रणथंभौर सफारी की एडवांस बुकिंग आज से, अक्टूबर-दिसंबर के स्लॉट खुले
Aug 1, 2026, 11:42 IST
RNE Network.
राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में हर वर्ष देश विदेश के पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। राज्य का यह सबसे ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने वाला स्थान है। यहां बड़े राजनेता, उद्यमी, सेलिब्रिटी आदि का सीजन में बड़ा जमावड़ा रहता है। यहां की सफारी बहुत ही प्रसिद्ध है और उसे यहां आने वाला हर पर्यटक करना चाहता है। फिल्म अभिनेताओं व नेताओं का तो यह बहुत ही पसंदीदा स्थान है।
रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में एक अक्टूबर से शुरू होने वाले पर्यटन सत्र की तैयारियां अभी से तेज हो गयी है ताकि सीजन में आने वाले पर्यटकों को परेशानी न उठानी पड़े। पर्यटक वन विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर आज शनिवार से अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर माह के लिए ऑनलाइन एडवांस सफारी बुकिंग करा सकेंगे।

