अजमेर में एक और सरकारी स्कूल का नाम बदला, मोइनिया इस्लामिया अब स्टेशन रोड विद्यालय
Feb 23, 2026, 08:27 IST
RNE Network.
नाम बदलने का सिलसिला थम ही नहीं रहा। स्कूलों तक के नाम भी बदले जा रहे है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर अजमेर शहर में एक और सरकारी स्कूल का नाम बदल दिया गया है।
उनके निर्देशानुसार राजकीय मोइनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय का नाम परिवर्तित कर अब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन रोड करने के आदेश जारी किए गए है। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से ये मांग कर रखी थी।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी उनके प्रयासों से फॉयसागर का नाम परिवर्तित कर वरुण सागर किया गया। किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम महर्षि दयानंद विश्रांति गृह, होटल खादिम का नाम होटल अजयमेरु और पुलिस थाना क्रिश्चियन गंज का नाम कृष्ण गंज किया गया था।

