Anshumansingh Bhati बोले- सामूहिक डिग्गी योजना में दोहरी मार झेल रहे किसान, बिजली टैरिफ घटाओ
RNE Jaipur.
कोलायत के विधायक अंशुमानसिंह भाटी ने आरोप लगाया कि सामूहिक डिग्गी योजना से जुड़े किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। सिंचाई के लिए पानी कम मिल रहा है। बिजली 24 घंटे देने का दावा हो रहा लेकिन 06 घंटे मिल रही। इसके बावजूद बिजली टैरिफ ज्यादा होने से किसानांे को हर महीने 12 हजार रुपए ज्यादा बिल भरना पड़ रहा है।
विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :
अंशुमानसिंह भाटी ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन संबंधी नियमों के नियम 295 में विशेष उल्लेख करते हुए यह मुद्दा उठाया। भाटी ने कहा कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना के लिफ्ट क्षेत्र मंे सामूहिक डिग्गी योजना के टैरिफ कोड 4400 रुपए हैं। इसमंे प्रति यूनिट 2.75 रुपए ंबिल किसानों से वसूला जा रहा है। इस 4400 टैरिफ कोड से दो माह में 18 हजार का बिल किसानों को भुगतना होता है। इससे इत सामान्य टैरिफ से 0.9 रुपए प्रति यूनिट की दर से दो माह का बिल 06 हजार होता है। ऐसे मंे प्रतिवर्ष किसानों को 72 हजार रुपए अधिक भुगतान करना पड़ रहा है।
भाटी ने आरोप लगाया कि काश्तकारों को 24 घंटे बिजली का दावा किया जा रहा है। वास्तविकता यह है कि महज 06 घंटे बिजली दी जा रही है। बड़ी विडंबना यह है कि किसानों को एक तरफ बिजली कम मिल रही है दूसरी ओर टैरिफ कोड ज्यादा होने से सिंचाई पानी की उपलब्धता कम होने के बावजूद अधिक राशि चुकानी पड़ रही है।
अंशुमानसिंह भाटी ने कहा, एक डिग्गी के दायरे मंे 40 से 50 किसान परिवार आते हैं। इससे हजारों किसान प्रभावित होते हैं। जनहित में सामान्य कृषि टैरिफ 04 हजार की जाएं ताकि किसानों को फायदा हो।


