Movie prime

अर्जुनराम मेघवाल का ऐलान: राजस्थान में बनेंगे साइबर कोर्ट, आमजन को मिलेगा न्याय में तेजी

 

RNE Network.

बीकानेर के सांसद व देश के कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि राजस्थान ऐसा पहला राज्य होगा जहां साइबर थाने के साथ साइबर कोर्ट भी बनने जा रही है। 

उन्होंने बताया कि इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की है। इससे लोगों को काफी फायदा मिलने वाला है। जयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी। कानून मंत्री राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से आयोजित स्वेच्छिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने आये थे। 

मेघवाल ने कहा कि साइबर सुरक्षा से लेकर पूरे देश में अलग अलग चिंताओं का वातावरण जब बनता है तो इस तरह की कॉन्फ्रेंस मददगार साबित होती है। कानून मंत्री ने कहा कि सही जानकारी नहीं होने की वजह से आज लोग साइबर फ्राड का शिकार हो रहे है। लोगों को जागरूक करना ही सरकार का पहला मकसद है।

ad222

FROM AROUND THE WEB