Movie prime

ASI Mahavir Singh Death : भीलवाड़ा में एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली लगी, सवाल-दुर्घटना या जान देना!


सवाल—दुर्घटना या आत्महत्या? 

कोतवाली थाने में तैनात महावीर सिंह घर पर मिले लहूलुहान 

पुलिस और एफएसएल टीम जुटी जांच में

 

RNE Bhilwara. 

राजस्थान के भीलवाड़ा में शुक्रवार सुबह पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। शहर के कोतवाली थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) महावीर सिंह को उनके घर पर सर्विस रिवॉल्वर से गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मामला आत्महत्या या दुर्घटना—दोनों पहलुओं से जांच के दायरे में है।

घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। उस समय महावीर सिंह घर पर अकेले थे। अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। कमरे में एएसआई को लहूलुहान हालत में पड़ा देख अफरा-तफरी मच गई। तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही SP धर्मेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए तथा घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। सहकर्मी और अधिकारी स्तब्ध हैं। फिलहाल महावीर सिंह के इस कदम के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस जांच जारी है।

FROM AROUND THE WEB