Movie prime

Rajasthan Vidhansabha : 06 बार विधानसभा की कार्रवाई स्थगित, खुद बालमुकुंद सवाल पूछ विपक्ष के निशाने पर आए
 

गोहत्या और ‘राज्यमाता’ मुद्दे पर हंगामा, कार्यवाही 6 बार स्थगित
 
 

RNE Jaipur.
 

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को गोहत्या और गाय को ‘राज्यमाता’ का दर्जा देने के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। नारेबाजी, पोस्टर लहराने और तीखी नोकझोंक के चलते सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के बाद से छह बार स्थगित करनी पड़ी।

 

भाजपा विधायक आचार्य बालमुकुंद खुद पर यह सवाल उल्टा पड़ गया और विपक्ष ने जयपुर में बछड़े का सिर काटने का मुद्दा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि सिर काटने वाले को भाजपा विधायक बचा रहे हैं।
 

दरअसल बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य ने गाय को ‘राज्यमाता’ का दर्जा देने और गोवंश तस्करी पर सरकार से जवाब मांगा। इस पर गोपालन मंत्री ने कहा कि राज्य में गोहत्या रोकने के लिए पहले से कानून लागू है और सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
 

जवाब से असंतुष्ट नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने ‘राज्यमाता’ के दर्जे पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने जयपुर में हाल ही में हुई कथित गोहत्या की घटना का जिक्र करते हुए सरकार से जिम्मेदारों पर कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की
 

पोस्टर और नारेबाजी :
 

विपक्षी विधायकों ने सदन में पोस्टर लहराए और नारेबाजी की। इस पर स्पीकर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि सदन में पोस्टर दिखाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने इसे पूर्व-नियोजित बताया।
हंगामे के बीच सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद माहौल और गरमा गया और कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। बार-बार कार्रवाई स्थगित करते हुए अब 05 बजे तक स्थगित की गई है।

FROM AROUND THE WEB