Movie prime

ज्योतिर्विद पंडित ममू महाराज अस्वस्थ, हल्दीराम हॉस्पिटल में भर्ती

ममू महाराज की एंजियोग्राफी हुई, डा.नाहटा ने स्टंट लगाए, स्थिति में सुधार
 

RNE Bikaner.
अद्वितीय ज्योतिषीय ज्ञान के कारण देश-दुनिया में खास पहचान रखने वाले ज्योतिर्विद पंडित राजेन्द्र व्यास ‘ममू महाराज’ अचानक अस्वस्थ हो गए। उन्हें बीती रात बीकानेर के हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। कार्डियोलोजी के विभागाध्यक्ष विशेषज्ञ डा.पिंटू नाहटा की देखरेख में डॉक्टर्स-स्वास्थ्यकर्मियों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। डा.नाहटा ने बताया कि अब उनकी स्थिति में सुधार है।

पंडित ममू महाराज के पुत्र ज्योतिषाचार्य आसुतोष व्यास ने बताया कि रविवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द एवं बेचैनी महसूस होने पर उन्हंे हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल ले जाया गया। डा.पिंटू नाहटा, डा.दिनेश चौधरी सहित हार्ट हॉस्पिटल के डाक्टर्स स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने त्वरित उपचार करते हुए सोमवार सुबह एंजियोग्राफी की। 

डा.पिंटू नाहटा ने बताया कि पंडित ममू महाराज के स्टंट लगाए गए हैं। अब उनकी हालत में काफी सुधार है। लगातार स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। जल्द ही स्वस्थ होने पर उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी।

ज्योतिर्विद पंडित ममू महाराज अस्वस्थ, हल्दीराम हॉस्पिटल में भर्ती

दूसरी ओर पंडित व्यास के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग हॉस्पिटल पहुंचने लगे हैं। पत्रकार मधु आचार्य ‘आशावादी’, वास्तुविद आर.के.सुतार, मुकेश की कॉमेडी फेम मुकेश सोनी, रंगकर्मी अभिषेक आचार्य ‘राजा’ सहित बीसियों लोगों ने उनकी कुशलक्षेम जानी। देश-प्रदेश के राजनेताओं सहित विभिन्न वर्गों से जुड़े विशिष्ट लोगों ने फोन पर हालचाल जाने हैं।

FROM AROUND THE WEB