RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan : जयपुर में होगा अटल सार्क गौरव अवार्ड का भव्य आयोजन

 

RNE Network.

भारत की शक्ति को वैश्विक स्तर पर बढाने वाले संगठन अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा सार्क राष्ट्रो के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या दिनांक 07 दिसम्बर 2025 को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ति का शुभारम्भ कार्यक्रम राजधानी जयपुर में भव्य रूप से आयोजित की जा रही है। मंच के संयोजक डॉ0 कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने बताया की ऋषि राज थानवी, वरिष्ठ प्रयोशाला सहायक, राजस्थान राज्य अभिलेखागार बीकानेर का इस समारोह में मंच के प्रेरणा स्रोत अतिथियो द्वारा अटल सार्क गौरव अवार्ड से अभिनन्दन किया जायेगा।

अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद् स्थापित हो, भारत को सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाया जावे को बढावा देने पर आमन्त्रित किया गया है। मंच के समारोह अध्यक्ष एच. सी. गणेशिया प्रसिद्ध कानुन विद् एंव ग्लोबल चांसलर रोमा इन्टरनेशनल कल्चर विश्व विद्यालय नई दिल्ली’’ ने बताया की श्री ऋषि राज थानवी का चयन कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन करने पर इनके द्वारा किये जा रहे नवाचारो के कार्यो को आगे बढाने के लिए भारत रत्न के सम्मान में होने वाले समरोह में ‘‘अटल सार्क गौरव अवार्ड’’ से 25 राष्ट्रो के राष्ट्र ध्वजो (भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएटिया, फिनलैण्ड़, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकड़ोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड़, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल ड़ेनिश, श्रीलंका, मालदीव, किर्गिजस्तान, फिलस्तीन, फिजी) के सानिध्य में अभिनन्दन किया जायेगा। श्री ऋषि राज थानवी द्वारा भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धान्तो पर अपना उद्बोधन देकर समारोह को सम्बोधित कर मंच की कार्ययोजना को वैश्विक स्तर पर बढाने में सहयोग करेंगे।

FROM AROUND THE WEB