Movie prime

सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ी राहत, डीए बढ़कर 60 प्रतिशत हुआ, राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी

 

RNE Network.

खुशखबरी ! राज्य के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनधारकों के लिए राहत की बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों व पेंशन पाने वालों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।
राज्य सरकार ने कर्मचारियों व पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ता ( डीए ) और महंगाई राहत ( डीआर ) में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसके बाद डीए 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। जो बड़ी राहत है।

 

बढ़ा हुआ डीए मई 2026 के वेतन, जिसका भुगतान जून में होगा, से नकद मिलेगा। इस फैसले से 7.02 लाख कर्मचारी और 5.44 लाख पेंशनर्स सहित कुल 12.46 लाख लोगों को फायदा होगा। राज्य सरकार पर करीब 1156 करोड़ का अतिरिक्त भार आयेगा।

FROM AROUND THE WEB