Bikaner ATC Horticulture : 360.15 लाख लगेंगे सेंटर की सुविधाओं पर, 135 लाख स्वीकृत
Jan 8, 2025, 16:07 IST
- 07 नए पद मंजूर : 01 उप निदेशक उद्यान, 01 कृषि अनुसंधान अधिकारी (उद्यान), 01 कृषि अनुसंधान अधिकारी (कीट), 01 कृषि अनुसंधान अधिकारी (पौध व्याधि), 01 सहायक कृषि अधिकारी, 01 कृषि पर्यवेक्षक,01 वरिष्ठ सहायक
यह मिलेगा लाभ : सब्जियों व फलों के व्यापक अनुसंधान के संदर्भ में मील का पत्थर साबित होगी उद्यानिकी ग्राहय केन्द्र उद्यानिकी नवाचार संरक्षित खेती के तहत जिले में पाॅलीहाउस में खीरा, शिमला मिर्च, चेरी टोमैटो के खेती तथा लोटनल व मल्चिंग में सब्जियों की खेती पर व्यापक अनुसंधान किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त बीकानेर जिले के साथ जोन I-सी के अन्य जिलों चूरू व जैसलमेर के उद्यानिकी कृषकों को भी लाभ मिलेगा। कितनी लागत, कितनी मंजूरी उद्यान आयुक्तालय द्वारा नवीन उद्यानिकी ग्राह्य परीक्षण केन्द्र बीकानेर पर निर्मित की जाने वाल आधारभूत सुविधाओं हेतु अनुमानित लागत 360.15 लाख रूपये आकलित की गई है तथा आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत 135 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उप निदेशक (उद्यान) स्मिता सक्सेना ने बताया कि अनुसंधान एटीसी बीकानेर द्वारा यह राशि राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड बीकानेर के अधिशाषी अभियन्ता को हस्तानान्तरित की गई है तथा अधिशाषी अभियन्ता कार्यादेश जारी किये जा चुके हैं। 

