Bikaner Congress : पूर्व मंत्री गोविंदराम की पुत्री पूर्व प्रधान सरिता चौहान वार्ड 26 से मैदान में, जानिए किस वार्ड से कौन प्रत्याशी
Rudra News Express Bikaner.
नामांकन के आखिरी दिन बीकानेर में जिला परिषद से लेकर पंचायत समिति सदस्य तक के दावेदारों की भीड़ उमड़ी। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों की सूची इस आखिरी दिन ही जारी की। हालांकि सूची सार्वजनिक करने के बजाय सीधे तौर पर प्रत्याशियों को बता दिया गया ताकि समर रहते नामांकन दाखिल कर सके।
कांग्रेस ने बीकानेर जिला परिषद के 41 वार्डों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जारी सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। सबसे अधिक चर्चा पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के परिवार को लेकर है। परिवार की राजनीतिक दावेदारी के बीच उनकी पुत्रवधू निकिता को वार्ड संख्या 13 से टिकट दिया गया है, जबकि उनकी भाभी रामेश्वरी ने एक दिन पहले नामांकन दाखिल किया था लेकिन पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बनाया।
जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (देहात) के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने वार्ड 1 से वार्ड 41 तक प्रत्याशियों की सूची जारी की।
गोविंदराम मेघवाल की पुत्री सरिता चौहान वार्ड 26 से :
जिला परिषद के वार्ड संख्या 26 से पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की पुत्री एवं पूर्व प्रधान सरिता चौहान को प्रत्याशी बनाया है। सरिता चौहान पहले भी जिला परिषद की सदस्य रही है और पिछले चुनाव में जिला प्रमुख की दावेदारी भी रही।
लिस्ट में देखिए किस वार्ड से कौन प्रत्याशी :



