Movie prime

Bikaner Crime: बीते साल में हत्या के 49, बलात्कार के 86, सामूहिक बलात्कार के 29, पोक्सो बलात्कार के 43 मामले 

जघन्य अपराधों को नियंत्रित करने को लेकर त्रैमासिक बैठक आयोजित

जघन्य अपराधों से संबंधित मामलों का त्वरित गति से करें निस्तारण- रमेश देव

पोक्सो सामूहिक बलात्कार के कुल दर्ज 25 मामले दर्ज हुए

 

RNE Bikaner.
 

जघन्य अपराधों को नियंत्रित करने को लेकर त्रैमासिक बैठक का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी श्री रमेश देव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एडीएम सिटी ने जघन्य अपराधों से संबंधित मामलों का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए। ताकि पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिल सके। 

बैठक में इससे पहले एडिशनल एसपी श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने जघन्य अपराधों की जानकारी देते हुए बताया कि  जिले में पिछले वर्ष 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक हत्या के कुल 49 मामले दर्ज हुए जिनमें से 07 पेंडिंग है। वहीं बलात्कार के कुल दर्ज 86 मामलों में से 03 पेंडिंग, सामूहिक बलात्कार के 29 दर्ज मामलों में से 01 पेंडिंग, पोक्सो बलात्कार के कुल दर्ज 43 मामलों में से 03 पेंडिंग, पोक्सो सामूहिक बलात्कार के कुल दर्ज 25 मामलों में से 02 पेंडिंग, दहेज हत्या के कुल दर्ज 15 मामलों में 04 पेंडिंग, लूट के 05 मामलों में 01 पेंडिंग है। 

बैठक में एडिशनल एसपी श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़, उपनिदेशक अभियोजन श्री भवानी सिंह राठौड़, लोक अभियोजक श्री राधेश्याम सेवग उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB