Bikaner-Delhi Vande Bharat: सुबह 05:45 बजे बीकानेर से रवाना होकर, 11:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
Aug 20, 2025, 17:01 IST
RNE Bikaner.
बीकानेर से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी मिल गई है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक पत्र के जरिए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम को इसकी जानकारी दी है। परिचालन की मंजूरी वाली यह चिट्ठी सामने आने के साथ ही बीकानेरवासी खुशियां मना रहे हैं। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बधाई देते हुए आभार जता रहे हैं।
बीकानेर जिला उद्योग संघ, जेडआरयूसीसी व डीआरयूसीसी सदस्यों ने बीकानेर से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन परिचालन को बीकानेर के सांसद व केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास का फल बताया। जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सकारात्मक भागीरथी प्रयासों का ही परिणाम है | बीकानेर से दिल्ली के मध्य वंदे भारत से हर वर्ग के यात्रियों को कम समय में सुविधाजनक सफर का लाभ मिल सकेगा | यात्रियों, उद्यमियों तथा व्यापारियों के अलावा आमजन का दिल्ली एवं मुंबई की और निरंतर आवागमन रहता है | वंदे भारत ट्रेन बीकानेर के उद्योग, व्यापार जगत तथा पर्यटन के विकास में मील का पत्थर साबित होगी | बीकानेर जिला उद्योग संघ, जेडआरयूसीसी व डीआरयूसीसी सदस्यों ने केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा रेल प्रशासन का आभार जताया | आभार जताने वालों में जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल, जेडआरयूसीसी व डीआरयूसीसी सदस्य अनन्तवीर जैन, डीआरयूसीसी सदस्य पंकज अग्रवाल, डीआरयूसीसी सदस्य लूणकरण सेठिया, श्याम सुंदर सोनी, सुरेंद्र जैन, वीरेंद्र किराडू, पारस डागा, के के मेहता शामिल हुए |
भाजपा नेताओं ने मेघवाल का जताया आभार :
भाजपा नेताओं ने बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत के लिए केंद्रीय कानून मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल आभार जताया। कहा, मेघवाल के प्रयास से दिल्ली से बीकानेर के मध्य नई वंदे भारत रेलगाड़ियों के परिचालन को स्वीकृत मिल गई है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने अर्जुनराम मेघवाल को पत्र के द्वारा इसकी सूचना दी।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा 'मेक इन इंडिया' एवं 'आत्मनिर्भर भारत' के स्वप्नद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास-यात्रा सतत जारी है। इस यात्रा को और गति देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बीकानेर वासियों की सुविधा के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को स्वीकृति दी है। इस वंदे भारत ट्रेन से हर वर्ग के व्यक्ति को कम समय में एक
सुविधाजनक यात्रा मिलेगी मेघवाल ने इस अवसर पर सभी बीकानेर वासियों। को बधाई दी। भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, दौलत सारण ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार जताया।